बम्हनीडीह-स्वामी आत्मानंद स्कूल बम्हनीडीह में बैच सेरेमनी ,मैगजीन विमोचन व शाला प्रवेशोत्सव हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया । उपरोक्त बाते सभापति गगन जयपुरिया ने स्वामी आत्मानंद स्कूल बम्हनीडीह मे अतिथि के आसंदी से कही I कार्यक्रम की शुरूवात सरस्वती पूजन से किया गया। कार्यक्रम मे अन्य अतिथि के रूप मे श्री गुलाबुद्दीन खान , श्री संतोष जायसवाल, श्री पवन केशरवानी ,श्री सोनू जायसवालश्री कुबेर सिंह उरेती जनपद CEO बम्हनीडीह , श्रीमती सुनीता नाग बंजारे (टी. आई) बम्हनीडीह , उपस्थित थे । अतिथियों के स्वागत पश्चात बच्चो के द्वारा बहुत ही सुंदर मार्च पास्ट परेड तथा अतिथियो को सलामी दिया गया। इसके पश्चात प्रचार्य द्वारा हेड गर्ल व हेड बॉय को बैच लगाकर स्लैश पहनाया गया ।
डिसिप्लिन इंचार्ज स्पोर्ट्स इंचार्ज को बैच लगया गया । प्राचार्य श्रीमती श्वेता शुक्ला ने पद व बैच के साथ जिम्मेदारी व कर्तव्य की जानकारी देते हुए शपथ ग्रहण के साथ ही हैड बॉय आयुष साहू व हेड गर्ल प्रीति पटेल का चयन किया गया । शाला के होनहार छात्र मोइनुद्दीन खान कक्षा 6 द्वारा अरपा पैरी के धार राज्यगीत का बहुत ही सुंदर प्रस्तुतिकरण दिया ।सुनीता नाग बंजारे जी ने बच्चों को बड़े ही सरल भाषा मे कर्तव्य और अनुशासन की परिभाषा बताई । इसके पश्चात स्कूल का मैगज़ीन का विमोचन किया गया। क्लास 1 के छात्र छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत करते हुए शॉला प्रवेश उत्सव मनाया गया। गगन जयपुरिया ने प्रेरणादायक गीत व कहानी बताकर उत्साहित किया उन्होंने कहा पूरे विकास खंड में पहली बार इस तरह का आयोजन अत्मानंद विद्यालय में देखने को मिला जो काबिले तारीफ है I
गुलबुद्दीन खान ने मंच के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया जिससे बच्चो को अब आत्मानंद शाला में वो सब सीखने को मिल रहा जिसे कभी सिर्फशहर के स्कूलों में देखा जाता था । कार्यक्रम को सोनू जायसवाल ने भी सम्बोधित किया I कार्यक्रम का आभार व्यक्त एच् म सुश्री मोनाल दिग्रस्कर द्वारा की गई । कार्यक्रम का संचालन श्रीमती श्वेता दयालानी ने की। जिसमें शाला के सभी शिक्षक- शिक्षकाये एवं बड़ी संख्या मे बच्चे उपस्थित थे।



0 टिप्पणियाँ