वर्ल्ड एथलेटिक्स चेंपियनशिप में भाला फेंक में रचा इतिहास
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चेंपियनशिप में भाला फेंक स्पर्धा (जेवलिन थ्रो) में रजत पदक जीत कर इतिहास रचने पर श्री नीरज चोपड़ा को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सोशल मीडिया से अपनी भावनाएँ व्यक्त करते हुए श्री नीरज चोपड़ा के लिए लिखा है कि “ आप देश के लिए प्रेरणा और अनमोल युवा प्रतीक हैं, भारत को आप पर गर्व है”। उल्लेखनीय है कि श्री नीरज चोपड़ा ने अमेरिका के यूजीन में चेंपियनशिप के फाइनल में 88.13 मीटर दूर तक भाला फेंक कर रजत पदक अर्जित करने में सफलता प्राप्त की।
0 टिप्पणियाँ