Music

BRACKING

Loading...

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ द्वारा घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा शोभायात्रा निकालकर 75 वीं आजादी अमृत महोत्सव मनाया


बिर्रा- छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ द्वारा घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा के साथ वंदे मातरम भारत माता की जय इंकलाब जिंदाबाद देश भक्ति गीत जयकारा के साथ आचार्य चाणक्य सभागार से तिरंगा शोभायात्रा निकालकर हर्षोल्लास के साथ 75 वीं आजादी की अमृत महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के द्वारा दिनांक 14 अगस्त 2022 को संध्या 3:00 बजे आचार्य चाणक्य सभागार से भाटापारा बस स्टैंड घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा के साथ क्षेत्र में आजादी के अमृत महोत्सव तिरंगा शोभा यात्रा निकाली गई। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के द्वारा सर्वप्रथम देश की आजादी में जिन महापुरुषों एवं वीर जवान शहीदों ने अपनी जान की कुर्बानी आहुति देकर देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाए हैं ऐसे समस्त महापुरुष एवं वीर शहीदों को नमन एवं याद करते हुए दीप प्रज्वलित कर संगोष्ठी का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश महामंत्री हरिराम जायसवाल पूर्व प्रदेश संयोजक मनोज तिवारी जिलाध्यक्ष धन्य कुमार पांडे सचिव विजय थवाईत प्रदीप श्रीवास भुनेश्वर देवांगन श्रवण थवाईत इंदु तिवारी शुभ्रा तिवारी सविता तिवारी उमाशंकर तिवारी प्रवीण वेदांश यशवी तिवारी नारायण साहू पंचराम तंबोली मनोहर डड़सेना कमल प्रसाद कुर्रे जल कुमार पटेल अमृत पटेल सहदेव निराला डॉ उमेश दुबे छबि पटेल एकांश पटेल व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक महिलाएं एवं बच्चों ने भाग लिया कार्यक्रम का समापन आचार्य चाणक्य सभागार में राष्ट्रगान के साथ उपस्थित सभी को मिष्ठान वितरण करने के साथ किया गया।
 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ