Music

BRACKING

Loading...

आजादी का अमृत महोत्सव पर देश भक्ति गीतों का कार्यक्रम एक शाम शहीदों के नाम


एक शाम शहीदों का नाम शारदा संगीत विद्यालय बिर्रा की प्रस्तुति

(आजादी का अमृत महोत्सव पर देश भक्ति गीतों का कार्यक्रम एक शाम शहीदों के नाम)

बिर्रा-स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव के तहत एक शाम शहीदों के नाम के अंतर्गत आज आचार्य चाणक्य सभागार बिर्रा में शारदा संगीत विद्यालय बिर्रा के छात्राओं द्वारा यह सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया।

पूजा अर्चना करते हुए अतिथि

जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी के चैलचित्र पर पूजा अर्चना कर किया गया। कार्यक्रम का को शुभारंभ करते हुए शारदा संगीत विद्यालय के छात्र भैय्या प्रवीण तिवारी ने छत्तीसगढ़ की राजकीय गीत अरपा पैरी को धार से शुभारंभ किया।

एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल करही के प्राचार्य कमल प्रसाद कुर्रे, विशिष्ट अतिथि के रूप में एकांश पटेल, विद्याभूषण बर्मन, सत्यावती कश्यप,इंदु तिवारी,सुखमनी पटेल,सहदेव प्रसाद निराला जी थे। शारदा संगीत विद्यालय के छात्राओं द्वारा सभी अतिथियों को शोल श्रीफल से सम्मान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि कुर्रे ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हम सब उन शहीदों को नमन करते है, जिन्होंने अपने प्राणों की परवाह न करते हुए देश की स्वतंत्रता की स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए अपना सर्वस्व निछावर कर दिया।

इसी तरह विशिष्ट अतिथि एकांश पटेल ने कहा कि देश इस बार स्वर्णिम 75वीं आजादी की वर्षगांठ मना रहा है। हम सबके लिए गौरवान्वित करने का विषय है कल पूरे भारत में हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा फेरता हुआ देखा गया।

जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को एक अलग पहचान मिली है। कार्यक्रम का संचालन मनोज तिवारी ने किया। इस अवसर पर शारदा संगीत विद्यालय के शिक्षक जल कुमार पटेल, श्रवण कुमार थवाईत छात्र प्रवीण तिवारी, विवेक यादव, सृष्टि कश्यप,ईश्वर साहू सहित लोग भारी संख्या में उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ