Music

BRACKING

Loading...

भारत : नूपुर शर्मा को अब अलकायदा से भी खतरा

 तंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में तिरंगा शान से लहराया। पीएम मोदी ने देशवासियों को जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान का नारा दिया। लाल किले से भाषण के दौरान नारी शक्ति के सम्मान और गौरव का जिक्र करते हुए वो भावुक हो उठे।

उधर, धमकी भरी दो खबरों से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। सोमवार को मुकेश अंबानी परिवार को 8 बार कॉल करके जान से मारने की धमकी मिली। एक को अरेस्ट किया गया है। वहीं, अब नूपुर शर्मा को अलकायदा से भी खतरा है। इस आतंकी संगठन ने अपनी मैग्जीन में बदला लेने का जिक्र किया है।

देश-दुनिया की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में पढ़िए, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में

  • सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर
  • मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग 22 की शुरुआत होगी।
  • बिहार की महागठबंधन सरकार के पहले कैबिनेट का विस्तार होगा।                                                                


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से नौवीं बार राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्हें 21 तोपों की सलामी भी दी गई। 83 मिनट के अपने भाषण में उन्होंने देश के सामने 5 संकल्प रखे। PM ने लाल किले की प्राचीर से नया नारा दिया। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया था। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी ने इसमें जय विज्ञान जोड़ा और अब इसमें जय अनुसंधान जोड़ने का समय आ गया है। अब जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान हो।

आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
आज हम दुनिया के किसी भी कोने में बैठे इंसान से पलक झपकते ही वीडियो कॉल कर बात कर सकते हैं, लेकिन दशकों पहले दूर बैठे किसी इंसान से बात करना इतना आसान नहीं था। 16 अगस्त 1858 को क्वीन विक्टोरिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति को टेलीग्राफ मैसेज भेजा था। लंदन से वॉशिंगटन पहुंचने में इस मैसेज को 18 घंटे का वक्त लगा, जबकि ये उस समय की सबसे तेज तकनीक थी। इस मैसेज के रिप्लाय में अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी 143 शब्दों का एक टेलीग्राफ मैसेज भेजा। ये मैसेज 10 घंटों में क्वीन विक्टोरिया को मिला था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ