Music

BRACKING

Loading...

शासकीय ठाकुर छेदीलाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा तिरंगा यात्रा संपन्न


जांजगीर-आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत शासकीय ठाकुर छेदीलाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी आर. के. चंद्रा तथा डॉ पुष्पा सिंह, रासेयो स्वयंसेविका एवम कार्यक्रम संचालक ज्योति बाला द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमे कार्यक्रम अधिकारियो द्वारा सभी देशवासियों से विनम्र अपील की है कि राष्ट्र के प्रति गौरव और सम्मान के लिए गांव से लेकर शहर तक हर घर में शान से तिरंगा फहराए। इसके लिए महाविद्यालयीन छात्र छात्राओं ने अपने गांव,गली,मोहल्ले में आमजनो को अपने घरों में तिरंगा फहराने जागरूक कर रहे हैं। ताकि देशभक्ति की भावना प्रत्येक देशवासियों के दिल मे जागृत हो। स्वयंसेवकों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से भी नागरिकों को जागरूक किया जा रहा हैं। प्राचार्य अंबिका प्रसाद वर्मा द्वारा कार्यक्रम का सफल निर्देशन किया गया। महाविद्यालयीन प्राध्यापक डॉ के. पी. कुर्रे, डॉ एम. आर. पाटले, डॉ धनेश्वरी पटेल, डॉ डी. एस. मरावी, क्रीड़ा अधिकारी आर. जी. राठौर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में करन,लक्की,विनय, लक्ष्मीनारायण,राकेश, कृष्णा,प्रकाश,चांदनी, नम्रता,शिवकुमारी, मोनिका, प्रिया, तथा अन्य छात्र छात्राओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ