शिवपुरी जिले में 01 जून 2022 से अभी तक 706.32 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 1064.42 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 1452.9 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। गत वर्ष जिले में कुल 1452.9 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 1007.40 मि.मी., बैराड़ में 592.50 मि.मी., पोहरी में 747 मि.मी., नरवर में 659 मि.मी., करैरा में 554 मि.मी., पिछोर में 721.70 मि.मी., कोलारस 735.30 मि.मी., बदरवास में 760 मि.मी. तथा खनियाधाना में 580 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
0 टिप्पणियाँ