आयुष मंत्री श्री कांवरे ने किया प्रदर्शनी का शुभारंभ
आयुष राज्य मंत्री श्री रामकिशोर कांवरे ने युवाओं से कहा है कि आजादी के अमृत काल में हो रहे देशभक्ति के कार्यक्रमों में युवा वर्ग को बढ़ चढ़कर शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 1947 में देश जब आजाद हुआ तो नागरिकों को देश के विभाजन की विभीषिका के दंश को भी झेलना पड़ा। राज्यमंत्री श्री कांवरे आज बालाघाट में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस प्रदर्शनी का शुभारंभ करने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे।
राज्य मंत्री श्री कांवरे ने कहा कि आजादी के बाद देश दो भागों में बट गया। नागरिकों ने इस दौरान विभाजन की तकलीफों का सामना किया। युवा वर्ग को विभाजन के दुष्णपरिणामों की जानकारी होना जरूरी है। बालाघाट के प्रधान डाकघर में विभाजन विभीषिका स्मृति पर प्रदर्शनी लगायी है, जो 15 अगस्त पर नागरिकों के लिये खुली रहेगी। उन्होंने नागरिकों से अधिक संख्या में इस प्रदर्शनी को देखने का आव्हान किया। राज्य मंत्री ने प्रधान डाकघर से तिरंगा झण्डा खरीदा। इस मौके पर स्थानीय जन-प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ