सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने छतरपुर जिला मुख्यालय स्थित पं. बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया।
मंत्री श्री सखलेचा ने परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। मंत्री श्री सखलेचा ने मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को प्रथम पंक्ति में लाकर सबल एवं सक्षम बनाने और आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण के लिये रणनीति बनाकर कार्य किये जा रहे हैं। संदेश वाचन के बाद 3 चरणों में हर्ष फायर किये गये। परेड कमाण्डरों ने अनुशासित कदम से कदम मिला कर मार्च पास्ट की प्रस्तुति दी और राष्ट्रध्वज को नमन किया। मंत्री श्री सखलेचा ने विशेष रूप से उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री राजाराम सिंह और लोकतंत्र सेनानी श्री मधुसुदन खत्री का शॉल एवं श्रीफल से सम्मान किया। राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी हुई।

0 टिप्पणियाँ