बिर्रा -विकास खंड श्रोत समन्वयक एच के बेहार ने कहा कि राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के निर्देशानुसार विकास खंड बम्हनीडीह में दस बिंदु योजनाओं पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है जिसमें आप सभी के सहयोग से प्रथम संस्था द्वारा बच्चों के लिए रोचक,प्रेरक और मज़ेदार कहानियों के अभियान का पहला चरण सफल रहा।आप सभी को यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि आज से *कहनियां ही कहानियां* अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत हो रही है जिसके अंतर्गत हम रोज़ एक कहानी आपसे साझा करने वाले हैं। ये कहानियां *यूट्यूब* और *प्रथम ओपन स्कूल* के लिंक द्वारा साझा की जाएंगी।ये हिंदी कहानियां हैं | आप सभी पालकों/बच्चों/स्मार्ट माताओं के
व्हाट्सअप एवं टेलिग्राम ग्रुप के माध्यम से इन रोचक कहानियों को बच्चों तक पहुँचाने में सहयोग करें। बच्चों द्वारा इन कहानियों को सुनने के पश्चात इन कहानियों से जुड़ी गतिविधियों,रोल प्ले आदि के फ़ोटोग्राफ़ जरूर प्राप्त करें और प्रथम के सदस्यों से जरूर साझा करें।कोशिश यह होगी कि अधिक से अधिक संख्या में ये कहानियां पालकों और बच्चों तक पहुंचे और सभी इन कहानियों को खुद भी सुनें और दूसरों को भी सुनाएं।आप इन कहानियों को व्यक्तिगत व्हाट्सएप समूह में भी साझा करें।
अंगना में शिक्षा विकास खंड प्रभारी श्रीमती उदिता सिंह ने कहा कि हम सब मिलकर इस अभियान को सफल बनाएं।उक्त
जानकारी गढबो नवा छत्तीसगढ़ विकास खंड प्रभारी डॉ उमेश दुबे ने दी।



0 टिप्पणियाँ