Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : ब्रजेश केवट को अधमरा समझ सड़क पर फेंक गए बदमाश

 शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुरा से एक दिन पहले लापता हुआ युवक बेहोशी हालत में गांव के बाहर सड़क किनारे पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पहले पिछोर के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से युवक को जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। पिछोर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अधमरा समझ सड़क पर फेंक गए बदमाश
जानकारी के अनुसार ब्रजेश केवट भगवानपुरा का रहने वाला है। ब्रजेश की मां जशोदा ने बताया कि बीते दिन ब्रजेश को गांव से कुछ लोग अपने साथ चार पहिया वाहन में बैठाकर ले गए थे। ब्रजेश रात को घर नहीं लौटा, सुबह ब्रजेश जख्मी हाल में गांव के बाहर सड़क पर बेहोशी के हाल में मिला। ब्रजेश के साथ जमकर मारपीट की गई है। जशोदा ने बताया कि उसे गांव से तीन चार लोग अपने साथ ले गए थे, जिनमें से वह मोहित नाम के युवक को जानती है। फिलहाल ब्रजेश होश में नहीं आया है। पुलिस भी बृजेश के होश में आने का इंतजार कर रही है। थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर ने कहा कि ब्रजेश के होश में आने के बाद पता लग सकेगा कि किस वजह के चलते उसके साथ मारपीट की गई।

शराबी ने दुकानदार में मारा चाकू

शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव में एक शराबी ने शराब के नशे में दुकानदार में चाकू मार दिया। घायल को करैरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से घायल को जिला अस्पताल रैफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार जसरथ साहू पुत्र रतनलाल साहू निवासी गांव सिरसौद में सब्जी की दुकान लगाता है। वहीं गांव का वीरेंद्र कोली शराब के नशे में सब्जी की दुकान पर आया और दुकानदार से गाली गलौज करने लगा। दुकानदार ने मना किया तो युवक ने शराब के नशे में चाकू पेट में मार दिया। जिसके बाद घायल दुकानदार को करैरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जिसके बाद करैरा से घायल युवक को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ