शिवपुरी संपूर्ण प्रदेश में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान में अधिकारी एवं कर्मचारी तहसील, गांव एवं कस्बे में पहुंचकर पात्र हितग्राहियों को शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ दे रहे है। इस अभियान के अंतर्गत तहसील करैरा निवासी सूरजभान लोधी भी लाभांवित हुए हैं। सूरजभान लोधी को पशु केसीसी के तहत 1 लाख 5 हजार का ऋण स्वीकृत हुआ है।
सूरजभान ने बताया कि मध्यांचल ग्रामीण बैंक शाखा अमोला से पशु केसीसी के लिए आवेदन किया और सात दिवस में ऋण स्वीकृत भी हो गया। सूरजभान लोधी बताते है कि उन्होंने बैंक में पशु केसीसी के लिए आवेदन किया और अब उनका ऋण स्वीकृत हो गया और ऋण की राशि भी प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि वह इस ऋण की राशि से पशुओं के लिए पशु शेड बनवाउगां। पशुपालन गतिविधि के लिए इन पैसों का उपयोग करूंगा। जिससे कुछ अतिरिक्त आय होगी। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद भी दिया।
0 टिप्पणियाँ