शिवपुरी, नवरात्रि, दशहरा एवं मिलाद उन नबी त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बनाने के उद्देश्य से गत दिवस शांति और सद्भावना समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में एडीएम विवेक रघुवंशी, जिला पंचायत सीईओ उमराव मरावी, एसडीएम दिनेश शुक्ला सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे। एडीएम उमेश शुक्ला ने त्यौहार पर की जाने वाली तैयारियों के संबंध में चर्चा की और शहरवासियों से भी सुझाव लिए।
एडीएम विवेक रघुवंशी ने नगर पालिका सीएमओ को नगर पालिका द्वारा की जाने वाली जरूरी व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिए। नवरात्रि में माता की मूर्ति विसर्जन के दौरान विसर्जन स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं रहे। इसके अलावा दशहरे के अवसर पर भी सिद्धेश्वर और काली माता मंदिर इन चिन्हित स्थलों पर रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस दौरान भी पुलिस द्वारा पूरी सुरक्षा व्यवस्था रखी जाए। विद्युत और पेयजल आदि की व्यवस्था भी ठीक रहे।

0 टिप्पणियाँ