जबलपुर स्थित सेना के जोनल भर्ती कार्यालय (एम.पी. और सी.जी.) जबलपुर के भर्ती अधिकारी द्वारा बताया गया कि अग्निवीर महिला सेना पुलिस (जनरल ड्यूटी) भर्ती योजना का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया जा चुका है और 07 सितम्बर 2022 शाम 05 बजे तक खुला रहेगा।
03 अक्टूबर 2022 से 08 अक्टूबर 2022 तक अग्निवीर (महिला सेना पुलिस) योजना में पंजीयन करवाने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से भेजे जाएंगे तथा स्थान प्रवेश पत्र में सूचित किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की अधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ