Music

BRACKING

Loading...

माहभर में शराब एवं जुआ सट्टा पर लगातार कार्यवाही


थाना बिर्रा नव पदस्थ प्रशिक्षु डीएसपी मनीष रात्रि के आने से माह भर में शराब एवं जुआ सट्टा पर लगातार कार्यवाही हुआ है। जिसमें क्षेत्र में अपराधों में कमी आई है, एवं पुराने लंबित लूट अपहरण के मामलों में फरार आरोपियों को पकड़ने में बड़ी सफलताएं भी प्राप्त किए हैं। माहभर में लगातार रेड कार्यवाही कर 8 आबकारी एक्ट के तहत एवं 5 जुआ सट्टा के तहत मामला दर्ज हुआ है एवं लगातार अपहरण के 20 माह से फरार आरोपी को पकड़ कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, वही 9 माह से लूट का फरार आरोपी को भी पकड़ कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है एवं क्षेत्र हो रहे लगातार चोरी में  से दो चोरी के प्रकरण में सात आरोपियों को पकड़ कर जेल भेजने  में भी सफलता मिली है। क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर कमी दिख रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ