जांजगीर-महाविद्यालय में दिनांक 24/09/2022 को राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस मनाया गया! इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर ए.के.वर्मा ने एनएसएस का जीवन में महत्व एवं उपयोगिता के बारे में छात्र छात्राओं को बताया साथ ही उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टाफ को बधाई एवं शुभकामनाएं दी! उक्त कार्यक्रम को महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ के. पी. कुर्रे , क्रीडा अधिकारी आर.जी.राठौर , ग्रंथपाल ओ.पी.सिंह , डॉ.अभय सिन्हा , डॉ.आभा सिन्हा , डॉ. इश्वरी सूर्यवंशी ने छात्र-छात्राओं को अपना कार्य समय पर करने एवं अपने कर्तव्य एवं दायित्व का सही निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया! यह कार्यक्रम एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री आर.के.चंद्रा एवं डॉ पुष्पा सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में किया गया! कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवकों के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए! इस कार्यक्रम में समाज की सेवा करते हुए राष्ट्र की सेवा में स्वयं को समर्पित करने का संकल्प लिया गया!


0 टिप्पणियाँ