Music

BRACKING

Loading...

*सभी मिलकर कार्य करें तभी सफलता मिलेगी :तिवारी*

 


जांजगीर चांपा -राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार राज्य में बच्चों की उपलब्धि में सुधार हेतु जिले/विकासखंड स्तर पर कार्यरत नोडल अधिकारियों एवं प्रभारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं के जमीनी स्तर पर माइक्रो-प्लानिंग हेतु उपलब्ध डाटा का अध्ययन एवं विश्लेषण कर कार्यक्रम क्रियान्वयन हेतु जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा जांजगीर चांपा समन्वयक आर के तिवारी,एडीपीओ प्रदीप शर्मा एपीसी एचआर जायसवाल,सोनवान के कुशल मार्गदर्शन में 10 कार्यक्रमों के लिए जिला नोडल अधिकारी/ब्लॉक नोडल

अधिकारी की आवश्यक बैठक जिला सभाकक्ष जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जांजगीर  में की गई जिसमें अंगना में शिक्षा,एसएमसी को एक्शन मोड में लाने हेतु,खिलौना से सीखने/पीयर लर्निंग हेतु, पठन/गणितीय कौशल विकास,एनएसए)असर सर्वे सुधार हेतु,100 दिन 100 कहानियां,कबाड़ से जुगाड़, प्रयोगशाला पुस्तकालय के उपयोग,उपचारात्मक शिक्षण/उच्च प्राथमिक कार्यक्रम,उपचारात्मक शिक्षण हाई/हायर सेकेंडरी, गढबो नवा छत्तीसगढ़ महती कार्यक्रमों के लिए बैठक में जिला मिशन समग्र शिक्षा समन्वयक आर के तिवारी ने जिला नोडल अधिकारी/ ब्लॉक नोडल अधिकारी को कहा कि सभी अपने अपने क्षेत्र के लिए इन सभी बिंदुओं पर कार्य योजना बनाकर उनके

क्रियान्वयन हेतु एक टीम के रूप में आवश्यक कार्रवाई तत्काल प्रारंभ करें साथ ही अपने जिले के असर सर्वे/डाटा राष्ट्रीय उपलब्धि परीक्षण के आंकड़ों एवं भाषाई सर्वे डाटा का अध्ययन एवं स्थिति में सुधार हेतु आवश्यक तैयारी,अपने जिले के सक्रिय पीएलसी को तैयार कर साथ लाना जिलेवार व ब्लॉक स्तर में किये जा रहे प्रमुख नवाचार के प्रस्तुतीकरण हेतु पीपीटी एवं आलेख साझा करने हेतु तैयार करना आदि प्रमुख के लिए निर्देशित किया गया हैं।

         एसएससी को एक्शन मोड में लाने के लिए नियुक्त जिला नोडल अधिकारी एचके बेहार ने कहा कि शाला प्रबंध समिति विद्यालय की धूरी है इस पर हमें सभी को मिलकर कार्य करना होगा। बैठक में जिला नोडल अधिकारी श्रीमती ऋषि कांता राठौर अर्जुन सिंह क्षत्री शैलेंद्र सिंह बैंस जिला प्रोग्रामर मिश्रा ने संबोधित किया।विकास खंड के  ब्लॉक नोडल अधिकारी उपस्थित थे।उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी डॉ उमेश दुबे ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ