Music

BRACKING

Loading...

MP : महाकालेश्वर कॉरिडोर लोकार्पण कार्यक्रम से जुड़े समाज का हर वर्ग

नगरीय विकास मंत्री, वित्त मंत्री तथा उच्च शिक्षा मंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा

 नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह, वित्त और उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा तथा उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में 11 अक्टूबर को भगवान श्री महाकालेश्वर कॉरिडोर लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उज्जैन में प्रस्तावित कार्यक्रम की चर्चा की गई और कहा गया कि कार्यक्रम से समाज का हर वर्ग जुड़ना चाहिये।

मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि यह पूर्ण रूप से धार्मिक आयोजन होगा। इस कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान किया जायेगा। कार्यक्रम के आयोजन की समिति बनेगी। समिति में उज्जैन के प्रबुद्धजन, गणमान्य नागरिक और सन्तों को शामिल किया जाये। इसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री होंगे।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि महाकालेश्वर कॉरिडोर के नामकरण के लिये सुझाव प्राप्त किये गये हैं। सदस्यों द्वारा रूद्रपथ, श्वेताद्री, महाकाल लोक, महाकाल देवस्थान परिक्षेत्र, महाकाल पथ, महाकाल वीथिका, शिवांगन, महाकाल वाटिका, अवंतिका पथ, महाकाल मण्डप आदि नाम सुझाये गये हैं। यह कॉरिडोर पूरे देश में अपने आप में अद्भुत बनेगा। शहर के सभी मन्दिरों में साफ-सफाई, रंग-रोगन, सजावट का कार्य किया जाये। लोकार्पण समारोह के दिन हर घर में दीप प्रज्वलित किये जायें। उत्सव का वातावरण बने। मध्यप्रदेश के प्रमुख मन्दिरों में भी उस दिन कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। महाकालेश्वर कॉरिडोर लोकार्पण कार्यक्रम का लाईव प्रसारण किया जायेगा। पूरा देश इस कार्यक्रम से जुड़ेगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ