Music

BRACKING

Loading...

MP : स्वस्थ बालक बालिका से ही होगा स्वस्थ एवं सुरक्षित देश का निर्माण

 


शिवपुरी महिला बाल विकास विभाग नरवर द्वारा भारत सरकार एवं म.प्र. शासन मंशानुरूप महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशन में राष्ट्रीय पोषण माह 2022 अंतर्गत स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा का आयोजन वार्ड क्रमांक 15 नरवर के आंगनवाडी केन्द्र पर किया गया। उक्त स्पर्धा में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद नरवर की उपाध्यक्ष श्रीमती उषा बृजेन्द्र गुर्जर एवं पार्षद वार्ड 15 नरवर उपस्थित रही।
परियोजना अधिकारी नरवर श्री रविरमन पाराशर द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह की जानकारी से उपस्थितों को अवगत कराते हुए अपने संबोधन में कहा कि यदि प्रत्येक परिवार में बालक एवं बालिका स्वस्थ होंगे तो देश एवं देश का भविष्य भी स्वस्थ एवं सुरक्षित होगा।
मुख्य अतिथि श्रीमती उषा गुर्जर ने अपने संबोधन में बालक बालिका के उत्तम स्वास्थ्य को परिवार, समाज एवं देश के विकास की प्रथम सीढ़ी बताया। उक्त स्पर्धा में प्रथम स्थान पर कु. ओम्या, द्वितीय स्थान पर तनीषा एवं तृतीय स्थान कु. सेजल को प्राप्त हुआ। स्पर्धा में मुख्य रूप श्रीमती अर्चना महाजन, श्रीमती जयदेवी रावत, श्रीमती श्यामा सेंगर आदि सहित स्थानीय आंगनवाडी कार्यकर्ताएं एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित प्रतिभागियों एवं अन्य का आभार व्यक्त श्री रविरमन पाराशर परियोजना अधिकारी द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ