बैराड़:- बड़ी खबर शिवपुरी जिले की बैराड़ तहसील क्षेत्र के ग्राम ऐंचवाडा से हैं गोपाल कुशवाहा का आरोप है कि तहसील प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा एक मोटी रकम तहसीलदार द्वारा ₹100000 और पटवारी द्वारा ₹50000 ले देकर कागजों में कूटनीति रखकर मुझे मेरी पुश्तैनी जमीन से बेदखल करते हुए लावारिस घोषित करने का प्रयास किया जा रहा है मेरी सुनने वाला कोई नहीं है जहा पर बैराड़ तहसील के पूर्व तहसील प्रशासन के द्वारा आवेदक के पिता की जमीन को गांव के ही अन्य व्यक्ति के नाम पर फर्जी वसियतनामे के आधार पर कर दिया जिसकी वजह से आवेदक अपने पिता को खोने के बाद कागजी कार्यवाही में लावारिस साबित करा दिया गया और दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो रहा है जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत ऐंचवाड़ा निवासी गोपाल पुत्र बाबू कुशवाह की अचानक तबियत खराब होने के चलते शिवपुरी प्रायवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उसे ग्वालियर रैफर किया गया और ऑपरेशन के दौरान ही गोपाल के पिता बाबू कुशवाह की मृत्यु हो गई जिसके बाद उसने बैराड़ तहसील में फोती नामांतरण के लिए आवेदन किया लेकीन उसके परिवार के व्यक्ति की कुटिल रणनीति के चलते फर्जी वसीयतनामा तैयार करवाया गया जिसे तहसील प्रशासन ने सही साबित करते हुए मृतक के पुत्र को लावरिस सावित कर दूसरे व्यक्ति के नाम फर्जी वसीयतनामा के आधार पर ही आवेदक के पिता की चल एवं अचल संपत्ति को अन्य व्यक्ति के नाम पर फर्जी तरीके से नामांतरण कर दिया गया जहां अब देखना यह होगा कि ऐसे भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध शिवपुरी प्रशासन के द्वारा क्या ठोस कदम उठाए जाएंगे या फिर नहीं गरीब का बेटा इसी तरह दर दर की ठोकर खाता रहेगा और अपनी पुश्तैनी जमीन से जीवन भर के लिए बेदखल हो जाएगा


0 टिप्पणियाँ