Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी: जीवन में हर महिला किसी ना किसी समय हिंसा का अनुभव करती है- देवेन्द्र सुन्दरियाल

 


शिवपुरी  महिलाओं के प्रति सभी प्रकार की हिंसा एवं भेदभाव को समाप्त करने हेतु जागरूकता पखवाड़े का शुभारंभ गत दिवस वन स्टाप सेंटर में आयोजित कार्यक्रम से किया गया। महिलाओं की सुरक्षा, समग्र विकास और सशक्तिकरण सुनिश्चित करने हेतु 10 दिसम्बर तक महिला एवं बाल विकास द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें प्रतिदिन की गतिविधियों का कैलेंडर जारी किया गया है।  
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेन्द्र सुन्दरियाल ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में हर महिला किसी ना किसी समय हिंसा का अनुभव करती है परन्तु अगर महिला शिक्षित व जागरूक है, तो यह जोखिम कम हो जाता है। इस लिये यह जरूरी है कि हम शिक्षा व जागरूकता को बढावा दे। साथ ही हम अपने बच्चों को विशेषकर बालिकाओं को जागरूक करें। वन स्टाप सेंटर मुसीबत मे फंसी महिलाओं को अस्थायी आश्रम के साथ कानूनी एवं चिकित्सा सहायता परामर्श जैसी सुविधाओं को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराता है। परन्तु यह जरूरी है कि हम जानकारी को अपने तक ना रखकर दूसरों के साथ साझा करें और वो लोग भी अन्यों के साथ इस प्रक्रिया को दोहराये।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डी.जे एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती अर्चना सिंह ने महिलाओं की समस्याओं को सुन कानूनी सलाह प्रदान की। साथ ही उन्होंने कहा कि आर्थिक सशक्तिकरण, शिक्षा एवं जागरूकता महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा को रोकने में सबसे कारगर साधन है। साथ ही उन्होंने विधिक सेवा प्राधिकरण से महिलाओं को प्राप्त होने वाली सुविधाओं की जानकारी दी।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्रीमती सुषमा पाण्डे ने बाल कल्याण समिति के कार्य की जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि 10 दिसम्बर 2022 तक महिला एवं बाल विकास द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। इस अभियान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, लोकसेवा, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, परिवहन विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, अशासकीय संस्थाओं के सहयोग से विभिन्न विषयों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी शिवपुरी शहरी श्रीमती नीलम पटेरिया, जीतेश जैन वन स्टाप सेंटर से गुंजन खेमरिया आरती शर्मा शुद्धि शुक्ला, चाइल्ड लाईन स्टाफ, ममता संस्था जिला समन्वयक कल्पना रायजादा उपस्थित रही।
 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ