पोहरी थाने के अगर्रा गांव में 26 साल का युवक अपने खेत पर फांसी के फंदे से लटका मिला। युवक छोटे से भाई से खेत की कहकर निकला था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। सुमेर (26) पुत्र रामभरोसी धाकड़ निवासी ग्राम अगर्रा का रविवार की सुबह 5 बजे खेत पर जामुन के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला।
छोटे भाई लोकेंद्र धाकड़ का कहना है कि सुबह 5 बजे सुमेर उठा और फसल की जानवरों से रखवाली की कहकर खेत के लिए निकल गया। काफी देर बाद नहीं लौटा तो 7 बजे खेत पर जाकर देखा तो सुमेर फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पोहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

0 टिप्पणियाँ