बिर्रा न्यूज-विकास खंड बम्हनीडीह के अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरिया में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें 52 टीमों ने हिस्सा लिया सेमीफाइनल मैच में स्कूल पारा सेमरिया व मालखरौदा को हराकर तुलसी और चिखलरौदा के बीच फाइनल मैच खेला गया जो की बहुत ही दिल धड़काने वाली रोमांचक मैच में तुलसी ने चिखलरौदा को हराकर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।समापन समारोह में मुख्य अतिथि इंद्र राजेश जिला पंचायत सदस्य क्रमांक 17,विशिष्ट अतिथि अर्जुन लाल चंद्रा ट्रांसपोर्टर चोरभटटी,सुरेश यादव सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत बंसुला,डॉ उमेश दुबे प्रदेश
उपाध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता कल्याण समिति दिल्ली व पितांबर कश्यप थे। अध्यक्षता वेद राम कश्यप पूर्व जिला पानी पंचायत अध्यक्ष ने की।मुख्य अतिथि इंद्र राजेश ने कहा कि तुलसी की टीम जो विजेता हुई है वह निश्चित है कहीं ना कहीं जगह पर उनको हार से सबक मिला है जिसके कारण आज वह विजेता बनी है साथ ही चिखलरौंदा टीम का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आप भी प्रयास करते रहे आने वाले समय में आप भी विजेता जरूर बनेंगे।खिलाड़ियों को हमेशा खेल भावना से प्रेरित
होकर खेलना चाहिए खेल में हार जीत तय है हारने वाली टीम को निराश ना होकर आगे के लिए प्रयास करना चाहिए।प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार तुलसी 5000,द्वितीय पुरस्कार चिखलरौदा 3000,तृतीय पुरस्कार स्कूल पारा सेमरिया 2000,चतुर्थ पुरस्कार मालखरौदा 1000 रुपय को मिला।कार्यक्रम का आयोजन न्यू स्टार कबड्डी दल सेमरिया ने किया।
इस अवसर पर ग्राम के नागरिकों सहित पूर्व माध्यमिक शाला सेमरिया के विद्यार्थी व शिक्षक फाइनल मैच का आनंद व बारिकियों को सीखने के लिए उपस्थित थे।संचालन विश्वनाथ
कश्यप ने किया।





0 टिप्पणियाँ