(छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ द्वारा आयोजित नि: शुल्क जांच व स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न)
बिर्रा - सामाजिक जन सरोकार नेक पहल के तहत छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जांजगीर चांपा द्वारा आयोजित नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य शिविर का 28 वां शिविर सम्पन्न हुआ।इस शिविर में बम्हनीडीह विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एमडी दीवान जी
विशेष रूप से शामिल हुए और स्वयं जांच कराए। उन्होंने छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के इस नेक पहल की सराहना करते हुए कहा कि हर माह के द्वितीय रविवार को बिर्रा के आचार्य चाणक्य सभागार में यह नेक जन सरोकार के तहत नि शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन वास्तव में सराहनीय प्रयास है।इसके लिए छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारियों को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं।साथ ही प्रथम हास्पिटल बिलासपुर के चिकित्सकों का भी धन्यवाद जो क्षेत्र के लोगों को अपनी सेवाएं दे रहे हैं।इस अवसर पर डॉ महेन्द्र साव,डॉ देवेन्द्र,डॉ बलराम जी,शिव पटेल, संयोजक मनोज कुमार तिवारी,एपीसी हरिराम जायसवाल,अध्यक्ष धन्यकुमार पाण्डेय,तोषण तिवारी,विजय थवाईत, राजेन्द्र जायसवाल,जितेन्द्र तिवारी,रामकिशोर देवांगन, अमृतलाल पटेल,जलकुमार पटेल,प्रवीण तिवारी, श्यामलाल कश्यप सहित छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के सहयोगी एवं दूर दराज से आए मरीज उपस्थित थे। लगभग 50 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित सलाह व नि शुल्क दवा वितरण किया गया।कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र तिवारी ने किया।


0 टिप्पणियाँ