Music

BRACKING

Loading...

MP : रन फॉर वाइल्ड लाइफ एण्ड फॉरेस्ट प्रोटेक्शन हुई विजेता प्रतिभागी रवीन्द्र भवन में राज्य स्तरीय समारोह में होंगे पुरस्कृत




 मध्यप्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम की श्रृंखला में वन्य-प्राणी एवं वन-संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता के लिए वन विभाग के वन मंडल भोपाल द्वारा रन फार वाइल्ड लाइफ एण्ड फॉरेस्ट प्रोटेक्शन का आयोजन किया गया। इसमें सभी आयु वर्ग के लगभग 570 महिला एवं पुरूष ने हर्षोल्लास से भाग लिया। प्रधान मुख्य वन संरक्षक राज्य वन विकास निगम श्री अभय पाटिल ने यह दौड़ वन विहार के गेट नं. 2 से सुबह 7 बजे शुरू कराई। करीब 6.50 किलोमीटर की दौड़ भदभदा चौराहा, डिपो चौराहा, स्मार्ट सिटी तिराहा, जनजातीय संग्रहालय, राष्ट्रीय मानव संग्रहालय और श्यामला हिल्स बोट क्लब रोड से होती हुई वन विहार के गेट क्रमांक-1 पर समाप्त हुई।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक राज्य वन विकास निगम श्री पाटिल, मुख्य वन संरक्षक श्री अतुल श्रीवास्तव, डायरेक्टर वन विहार नेशनल पार्क भोपाल श्रीमती पदमा प्रिया बालकृष्णन, वन मंडल अधिकारी श्री आलोक पाठक और उप वन मंडल अधिकारी भोपाल श्री आर.एस. भदौरिया द्वारा दौड़ में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किये गये। दौड़ में पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान श्री उपेंद्र पाल, द्वितीय स्थान श्री अजीत पाल एवं तृतीय स्थान श्री संदीप पाल और महिला वर्ग में सुश्री दीक्षा प्रथम स्थान, सुश्री राजकुमारी द्वितीय स्थान एवं सुश्री सपना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिन्हें 7 नवंबर को रवीन्द्र भवन भोपाल में राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कार प्रदान किए जायेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ