Music

BRACKING

Loading...

MP : खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया इंदौर में खेलो इंडिया गेम्स वेन्यू का निरीक्षण करेंगी



खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया जनवरी-2023 में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियों की लगातार समीक्षा और स्थल निरीक्षण कर रही हैं। इसी क्रम में सोमवार 7 नवम्बर को मंत्री श्रीमती सिंधिया दोपहर 2 बजे इंदौर के अभय प्रशाल, जहाँ टेबल-टेनिस और कबड्डी की प्रतियोगिताएँ होंगी और बॉस्केटबाल एवं वेट लिफ्टिंग मैदान का निरीक्षण करेंगी। खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया संचालक खेल और युवा कल्याण श्री रवि कुमार गुप्ता और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगी।

खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया दोपहर 3.30 बजे रेसकोर्स रोड इंदौर में आईटीएफ मेन्स टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ भी करेंगी। शाम 5.30 बजे देवास के लिये रवाना होंगी और वहाँ मल्हार स्मृति हॉल में जिला पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ