जिले में ही जब अपराध का ग्राफ बढ़ा है तो प्रदेश में क्या हाल होगा। इसकी सहज कल्पना की जा सकती है। महिला कांग्रेस की नेतृत्व मे हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर कहा कि 550 से अधिक मामले महिलाओं के शील भंग और उनकी प्रताड़ना के दर्ज हैं।
ऐसे में असफल सरकार के लिए यह शर्म की बात है और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को इसके लिए इस्तीफा दे देना चाहिए। दरअसल प्रदेश महिला कांग्रेस से मिले मैसेज के बाद जिला महिला कांग्रेस द्वारा शहर के तात्या टोपे ग्राउंड परिसर में धरना प्रदर्शन का आयोजन महिला कांग्रेस शिवपुरी द्वारा जिला अध्यक्ष इंदु जैन के नेतृत्व में किया गया।
जिसमें महिला नेताओं ने आंकड़े बताते हुए कहा कि महिला और नाबालिगों पर लगातार इस जिले में अपराध बढ़े हैं और प्रदेश के भी यही हालात है। ऐसे में यदि हम दहेज हत्या के मामले देखे तो 33, अश्लीलता के मामले 15, शील भंग के मामले 550 और इसी तरह के आंकड़े दहेज प्रताड़ना और अन्य महिला अपराधों में है।
इसलिए इस असफलता पर गृह मंत्री और मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए तथा राज्यपाल को उनसे शीघ्र इस्तीफा लेकर राज्य की महिला सुरक्षा को बेहतर बनाना चाहिए। दोपहर 2:30 शुरू हुआ यह प्रदर्शन 3 घंटे तक चला। और 5:30 बजे इसका समापन तात्या टोपे परिसर में किया गया। अब मंगलवार को कांग्रेस यह ज्ञापन प्रदेश के राज्यपाल के नाम कार्रवाई के लिए कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह को सौंपेगी।
0 टिप्पणियाँ