शिवपुरी, कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह के निर्देशन में सामाजिक न्याय विभाग के कलापथक दल के द्वारा गत दिवस ग्राम पंचायत कुंवरपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रांगण में आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कलापथक दल के प्रमुख कलाकार श्री विनोद श्रीवास्तव ने आमजन को आयुष्मान भारत योजना जानकारी देते हुए बताया कि आयुष्मान भारत योजना सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है। इसके तहत प्रति परिवार प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा अस्पताल में भर्ती होकर प्राप्त की जा सकती है।
उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड रहने पर पात्र लाभार्थी परिवार को प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा निर्धारित अस्पतालों में मिलती है। इसलिए अपना आयुष्मान कार्ड जरूर बनवाए और योजना का लाभ उठाएं।

0 टिप्पणियाँ