शिवपुरी , / सांसद डॉ.के.पी.यादव 22 जनवरी को शिवपुरी जिले की पिछोर तहसील में आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद डॉ.यादव 22 जनवरी को प्रातः 10:30 बजे तहसील पिछोर के शक्ति केन्द्र बदरखा, दोपहर 12 बजे शक्ति केन्द्र भौंती में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 1 बजे युवा मोर्चा द्वारा आयोजित खेलेगा मध्यप्रदेश कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। दोपहर 1.45 बजे शक्ति केन्द्र नांद में स्नेह भोज करेंगे। अपराहन 3 बजे दिव्यांग जन कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। अपराहन 4 बजे शक्ति केन्द्र कमालपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके उपरांत निज निवास अशोकनगर के लिए प्रस्थान करेंगे।

0 टिप्पणियाँ