जिला रोजगार अधिकारी श्री स्वप्निल श्रीवास्तव ने बताया कि प्लेसमेंट ड्राइव में निजी क्षेत्र की ईगल सिक्योरिटी सर्विस एण्ड गुरुकृपा प्लेसमेंट, आईएफएफडी, मेन्यूफेक्चरिंग प्रोडक्शन शिवपुरी, इंडसड बैंक शिवपुरी, एस.बी.आई लाइफ इंश्योरेंस, आईसर एकेडमी शिवपुरी आदि कंपनी भाग लेंगी। जिसमें ड्रेस मेकर, सेल्स मार्केटिंग, सेल्स एग्ज्यूकेटिव, मास्टर ट्रेनर, रिसेप्सनिष्ट, बीमा अभिकर्ता, फील्ड ऑफिसर, वर्कर एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर, ट्रेनी आदि पदों पर महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। उक्त अभ्यर्थी 10वीं, 12वीं एवं स्नातक पास होना अनिवार्य है।
रोजगार मेले में भाग लेने के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष तक होनी चाहिए। इच्छुक आवेदक/आवेदिका जॉब फेयर में भाग लेने हेतु अपने साथ सभी अंकसूची की छायाप्रति, आधार कार्ड एवं पासपोर्ट साइज फोटो आदि लेकर उपस्थित हों। रोजगार कार्यालय में भाग लेने के लिए रोजगार पंजीयन लाना अनिवार्य है।
0 टिप्पणियाँ