Music

BRACKING

Loading...

बिर्रा में कलशयात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

 

कलश यात्रा के साथ आयोजक देवांगन परिवार 

बिर्रा - मां चंडी देवी- कंकालीन दाई -महामाया की पावनधरा ग्राम पंचायत बिर्रा भाठापारा में स्व लालाराम देवांगन जी के वार्षिक श्राद्ध निमित्त देवांगन परिवार द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भब्य शुभारंभ कलशयात्रा शोभायात्रा के साथ हुआ। रथ पर कथावाचक पं गीता प्रसाद तिवारी जी विराजमान थे।किर्तन भजन के साथ शोभायात्रा कथा स्थल से भाटापारा,कंकालीन मंदिर,मुख्य मार्ग होते हुए चंडी मंदिर पहुंची जहां गर्जना सरोवर में जल भरकर बस स्टैंड होते हुए कथा स्थल पहुंची। तत्पश्चात देव आह्वान वेदी पूजन तथा कथा महात्म्य का वर्णन किया गया।

रथ में सवार व्यासपीठ-पं. गीता प्रसाद तिवारी जी

    द्वितीय दिवस नारद व्यास संवाद परीक्षित जन्म कथाकी कथा का विस्तार से वर्णन किया है। आगामी कथा 28 को सृष्टि वर्णन कपिल गीता सती चरित्र ध्रुव चरित्र ऋषभ देव चरित्र,29 को जडभरत प्रसंग अजामिल उपाख्यान प्रहलाद चरित्र नरसिंह अवतार,30 को गजेन्द्र मोक्ष समुद्र मंथन सूर्यवंश वर्णन श्रीरामावतार श्री कृष्ण जन्मोत्सव नंद उत्सव, 31 को पूतना उद्धार श्रीकृष्ण बाल लीला गोवर्धन पूजा छप्पन भोग महारास कंस उद्धार श्रीकृष्ण रूख्मणी मंगल विवाहोत्सव,1 फरवरी को श्री कृष्ण का अन्य विवाह सुदामा चरित्र,2 फरवरी को यदुवंश श्री कृष्ण लीला उद्धव जी को आत्मज्ञान गुरु सत्संग महिमा स्वधामगमन परीक्षीत मोक्ष भागवत चढ़ोत्तरी विश्राम, 3 को सुबह तुलसी वर्षा यज्ञ हवन पूर्णाहुति सहस्त्रधारा ब्राह्मण भोजन एवं 4 फरवरी को वार्षिक श्राद्ध बरसी महाभंडारा के साथ संपन्न होगी। आयोजन को लेकर श्रीमती शांतिदेवी देवांगन, श्रीमती अंजू खिलावन, श्रीमती चंदा लगनसाय, पूर्णिमा परमेश्वर,नीशा देवेश, जमुना देवी हेमलाल,बद्रिका टीकाराम देवांगन नैना हेमंत,लता हितेश, पुष्पा सीताराम,अलका जीवनलाल,साक्षी उमेश, अनीता टिकेश्वर,हीना योगेश,लोचन प्रकाश,रेशम,सौखीलाल,भानू,हेतराम, जीवनलाल,खगेश, शुभम् थवाईत सहित समस्त देवांगन परिवार व ग्रामवासी शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ