Music

BRACKING

Loading...

सब्जी की खेती एवं नर्सरी प्रबंधन पर 10 दिवसीय प्रशिक्षण 4 फरवरी से

 


जांजगीर-चांपा 3 फरवरी 2022/ भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर में ग्रामीण बीपीएल परिवार के बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सब्जी की खेती एवं नर्सरी प्रबंधन पर 10 दिवसीय प्रशिक्षण 4 फरवरी से प्रारंभ किया जा रहा है। जिला अस्पताल के आगे जर्वे रोड जांजगीर में स्थित एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित किया गया है, प्रशिक्षण के दौरान रहने एवं भोजन की निःशुल्क व्यवस्था होगी। जिले के बीपीएल परिवार के सदस्य ही प्रशिक्षण के पात्र हांगे। गरीब परिवार के लिए ग्राम सभा की अनुमोदित सूची को मान्य किया जाएगा। आवेदक की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिये। आवेदन के साथ पासपोर्ट साइज तीन फोटो व एक टिकिट साइज की फोटो और पहचान पत्र के साथ उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एसबीआई आरसेटी के मोबाईल नम्बर 9516885501 पर संपर्क किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ