Music

BRACKING

Loading...

आज इन ग्रामों में निकाली जाएगी विकास यात्रा



शिवपुरी,  जिले के सभी ग्रामों एवं शहरी क्षेत्र के वार्डों में 25 फरवरी तक विकास यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। विकास यात्रा के दौरान निर्माण कार्य का भूमिपूजन और शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 8 फरवरी को विकास यात्रा जनपद पंचायत करैरा, पोहरी, पिछोर एवं कोलारस के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रातः 8 बजे से विकास यात्रा निकाली जाएगी। जनपद पंचायत करैरा अंतर्गत विकास यात्रा रूट में आने वाले ग्राम कुचलौन, बैसोराकला, खिरियापुनावली, ढांड, डामरौनखुर्द, डामरौनकलां, सहरया, दबरादिनारा, दिनारा, जनपद पंचायत पोहरी अंतर्गत विकास यात्रा रूट में आने वाले ग्राम दुल्हारा, भटनावर, मालवर्वे, सकलीझरा, ऐंसवाया, डांगवर्वे रहेंगे। जनपद पंचायत पिछोर अंतर्गत विकास यात्रा रूट में आने वाले ग्राम बामौर डामरोन, मनपुरा, नदना, पिपरोनिया, उमरीखुर्द, कनेरा, कनेरी, भौंती, पगरा तथा जनपद पंचायत कोलारस अंतर्गत विकास यात्रा रूट में आने वाले ग्राम अटामानुपर, पाडौदा, रूहानी, चिलावद, राजगढ रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ