विकास यात्रा के दौरान सोनिया जाटब बैंक सखी को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत हिम्मतपुर में अनामिका प्रजापति को लाडली योजना का प्रमाण पत्र प्रदान किया किया गया। ग्राम पंचायत हिम्मतपुर में 25 आवेदन प्राप्त हुए जिनमे से 8 का मौके पर निराकरण किया गया। पारेश्वर में 53 आवेदन प्राप्त हुए जिनमे से 12 का मौके पर निराकरण किया गया।ग्राम पंचायत गोचोनी में लाडली लक्ष्मी योजना के 5 प्रमाण पत्र प्रदाय किये गए। विकास यात्रा के दौरान एसडीएम विजेंद्र यादव, सीईओ पुश्पेन्द्र व्यास, सीडीपीओ अरविन्द तिवारी, बीआरसीसी सुदर्शन गुप्ता, बीईओ विनोद गुप्ता एमपीईबी सहायक यंत्री घनश्याम दक्ष एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
लोकार्पण एवं शिलान्यास
विधानसभा पिछोर में जनप्रतिनिधियों द्वारा विकास यात्रा के दौरान 31 लाख 56 हजार रुपए के विकास एवं निर्माण कार्यों लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। जिसमें 2 लाख 49 हजार रूपए की राशि के ग्राम पंचायत बिलौरी सीटीआर आरएफआर महुअर नदी एलबीएस निर्माण कार्य तलैया नाला ग्राम द्वारका का लोकार्पण, 2 लाख 49 हजार रूपए की राशि के ग्राम पंचायत बिजौरी सीटीआर आरएफआर महुअर नदी एलबीएन निर्माण कार्य कटीली के नाले पर मजरा द्वारका का लोकार्पण, 1 लाख 21 हजार की राशि के ग्राम बिरोजी खेत तालाब निर्माण हनुमंत सिंह सन ऑफ कपूर सिंह चौहान का लोकार्पण, 2 लाख 47 हजार रुपए की राशि के ग्राम पंचायत बिरौली पुष्कर तालाब जीर्णोद्धार निर्माण कार्य इलाभाजरी तालाब, 3 लाख रुपए की राशि के ग्राम पंचायत बिरोजी आरएफआर महुअर नदी एलबीएस कार्य कुंद वाले नाले का लोकार्पण कार्य, 2 लाख 85 हजार रुपए की राशि के ग्राम पंचायत बिरोली आरएफआर महुअर नदी एलबीएस मरघट नाला द्वारका का लोकार्पण, 3 लाख 17 हजार रुपए की राशि के ग्राम पंचायत बिरोजी आरएफआर महुअर नदी एसबीएस लाभाजरी सिडन नाले का लोकार्पण, 3 लाख 56 हजार रुपए की राशि के ग्राम पंचायत गौचनी आरएफआर महुअर नदी फार्म पोंड निर्माण कार्य लक्खू सन ऑफ बलदेव लोधी का शिलान्यास, 3 लाख 56 हजार रुपए की राशि के ग्राम पंचायत गौचोनी आरएफआर महुअर नदी सार्वजनिक खेत तालाब निर्माण कार्य झौरा नाले का शिलान्यास, 90 हजार रुपए की राशि के ग्राम पंचायत गौचोनी सीसी रोड निर्माण कार्य सीसी रोड से शांति धाम के अंदर तक का लोकार्पण, 3 लाख 56 हजार रुपए की राशि के ग्राम पंचायत हिम्मतपुर आरएफआर महुअर नदी सार्वजनिक फार्म पोंड निर्माण कार्य तथा 2 लाख 30 हजार रुपए की राशि के ग्राम पंचायत पिपारा कपिलधारा कूप सह खेत तालाब मुजिया/ जगना जाटव पिपारा का लोकार्पण किया गया।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ