Music

BRACKING

Loading...

आज जिले के इन ग्रामों में निकाली जाएगी विकास यात्रा



शिवपुरी,  जिले के सभी ग्रामों एवं शहरी क्षेत्र के वार्डों में 25 फरवरी तक विकास यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। विकास यात्रा के दौरान निर्माण कार्य का भूमिपूजन और शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 फरवरी को विकास यात्रा जनपद पंचायत नरवर, जनपद पंचायत पोहरी, खनियांधाना एवं बदरवास के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रातः 8 बजे से विकास यात्रा निकाली जाएगी। जनपद पंचायत नरवर अंतर्गत विकास यात्रा रूट में आने वाले में ग्राम बीलोनी, भाधारी, ठाटी, महोबा, जनपद पंचायत शिवपुरी अंतर्गत विकास यात्रा रूट में आने वाले ग्राम कलोथरा, भानगढ़, करसेना, इमलिया, गुरावल, खांदी रहेंगे। जनपद पंचायत खनियांधाना अंतर्गत विकास यात्रा रूट में आने वाले ग्राम मायापुर, मनपुरा, पुरा, धर्मपुरा, बादली, पीपलखेडा, महरौली, अहारवानपुर, विनेका, गणेशखेडा, भोडन, गढा, बाघौली, देवखो, जेरा, परिहारा, पचरा, जौहरया, जालमपुर तथा जनपद पंचायत बदरवास अंतर्गत विकास यात्रा रूट में आने वाले ग्राम रिजौदी, बिजरौनी, मेघोनाबड़ा, बारोद, अलावदी रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ