कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने नोडल अधिकारियों के साथ शुक्रवार को बैठक की। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्र के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि विकास यात्रा का मुख्य उद्देश्य शासन के कार्यों को लोगों तक पहुंचाना है। इस दौरान हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया जाएगा। यात्रा के दौरान कलश यात्रा निकाली जाएगी, वृक्षारोपण होगा। प्रमुख व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। यात्रा के दौरान शासकीय संस्थाओं जैसे आंगनवाड़ी केंद्र, उचित मूल्य दुकान आदि का भ्रमण करके व्यवस्थाएं देखना हैं। ग्रामीण क्षेत्र में ग्रामीण खेलकूद आयोजित होंगे। सभी अधिकारी विकास यात्रा में गंभीरता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होना चाहिए। सभी दलों के बीच आपसी समन्वय होना चाहिए।
सभी एसडीएम भी बैठक में उपस्थित रहे। कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि अपने क्षेत्र का व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं, जिसमें विकास यात्रा का प्रतिदिन का रूट चार्ट डाला जाए। सभी दलों को उसमें जोड़ा जाए। विकास यात्रा एक जन अभियान के रूप में होना चाहिए जिसमें सभी टीम भावना से काम करें।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ