मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बुंदेलखंड अंचल के वरिष्ठ साहित्यकार श्री गुण सागर 'सत्यार्थी' के निधन पर दुख व्यक्त किया है। श्री सत्यार्थी कुंडेश्वर (टीकमगढ़) के निवासी थे। कल रात्रि उनका निधन हुआ।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्व. सत्यार्थी ने अपनी रचनाओं से सामाजिक समस्याओं के समाधान में सहयोग दिया। उन्होंने अनेक कृतियाँ भी लिखी। इनमें "एक थी राय प्रवीण" उपन्यास भी शामिल है। वे बुंदेली कवि ईसुरी की परम्परा के साहित्यकार थे। उन्होंने बुंदेली की आजीवन सेवा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजन को दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है
0 टिप्पणियाँ