Music

BRACKING

Loading...

MP : भविष्योन्मुखी बजट, युवाओं को मिलेंगे अधिक अवसर : मंत्री डॉ यादव


 

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने मोदी सरकार के बजट को भविष्योन्मुखी और सभी वर्गों को राहत देने वाला बताया है। बजट का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि बजट से केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने इनकम टैक्स के स्लैब में परिवर्तन कर मध्यम वर्ग को भारी लाभ प्रदान किया है। वहीं, सप्तर्षि के तहत तय की गई प्राथमिकताओं में 'युवा शक्ति' को भी शामिल किया गया है।

मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अमृत काल के इस पहले बजट से युवाओं को अधिक सशक्त बनाने और नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए संकल्प किया गया है। कौशल संवर्धन पर केंद्रित राष्ट्रीय शिक्षा नीति से रोजगार सृजन की जो संकल्पना की गई है, यह बजट उन्हें पूरा करने में योगदान देगा। अप्रेंटिसशिप के लिए प्रस्तावित योजना से प्रदेश के युवाओं को अधिक लाभ मिलेगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में प्रदेश में अप्रेंटिसशिप को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया गया है। इसके अतिरिक्त पर्यटन विकास पर केंद्रित 'देखो अपना देश' जैसे कार्यक्रम से भी प्रदेश को लाभ मिलेगा। पीएम कौशल विकास 4.0 अंतर्गत स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर की स्थापना भी एक दूरगामी कदम है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ