Music

BRACKING

Loading...

सादगी पूर्ण भारी उत्साह के साथ मनाया गया होली का त्योहार

भारी उत्साह के साथ रंगे होली के रंगों में

बिर्रा-रंगों का महापर्व होली इस बार भी पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को सादगी व सौहार्दपूर्ण वातावरण में लोगों ने मनाया। एक ओर शराब मुक्त होली से महिलाएं काफी खुश नजर आयी। वहीं दूसरी ओर पुरुष वगरें में शराबबंदी से होली फीका नजर आया और लोग अपने परिवार व बच्चों के साथ होली मनाते दिखे। होली के दिन सुबह से ही बच्चों में खासा उमंग देखा गया। एक और जहा घर की महिलाएं पुआ पकवान बनाने में जुटी थी वहीं दूसरी ओर घर के बड़े-बुजुर्ग एक दूसरे को बधाई देने में व्यस्त दिखे।


युवाओं की तो पौ-बारह थी। युवा वर्ग कहीं डीजे में होली की भोजपुरी, छत्तीसगढ़ी गीत में जमकर थिरक रहे थे तो कहीं ढोल मंजीरा लेकर युवाएं अपने पुरखों की यादें ताजा कर रहे थे। वही युवतिया भी किसी से कम नहीं थी। वे लोग भी अपने अंदाज में होली का जश्न मनाया। होली को लेकर पुलिस प्रशासन भी चुस्त दुरुस्त नजर आ रहे थे कोई असमाजिक तत्व शांति में खलल ना डालें। इसके लिए सभी चौक चौराहों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात थे। वही बिर्रा थाना प्रभारी अवनीश कुमार श्रीवास पदाधिकारी अजय कुमार मॉनिटरिंग करते नजर आए। 

     संस, रूपौली के अनुसार : इस बार की होली ने जाति एवं मजहब की दीवारों को तोड़ डाला, बस एक रंग इंसानियत की रंग दिखी। यहा पूरे प्रखंड में एकओर जहा रंगों का त्योहार होली लोगों के जीवन में शाति एवं सौहार्द के साथ मना। वहीं यहा के मुसलमान भाइयों ने पूरे क्षेत्र में घुमघुमकर हिंदू भाइयों के साथ रंग में सराबोर होकर साप्रदायिक सौहार्द का मिशाल पेश किया। दो दिनों तक चलने वाले इस रंगोत्सव में पहले दिन लोग धूरखेल कर शाम को होलिका दहन कर अपने अंदर के दुर्गुणों को भी उसमें जलाया। दूसरे दिन पूरा क्षेत्र रंगों में डूबा रहा।


मुस्लिम भाई जगह-जगह अपने गावों में पूआ-पकवान आदि बनाकर हिंदू भाइयों को खिलाया, वहीं हिंदू भाइयों ने भी उन्हें आमंत्रित कर इस त्योहार को और खुशनुमा बना दिया। इस अवसर पर होली के रंग में रंगे भगवताचार्य अर्जुन पांडेय,जितेंद्र तिवारी, उमेश दुबे (प्रतिनिधि पत्रकार नईदुनिया),किशन कश्यप (हरिभूमि संवादाता), ए
कांश पटेल,राघवेंद्र पांडेय,अनूप कुमार साहू,बलराम कश्यप, गुडवा कश्यप,लक्ष्मी आदित्य,संदीप साहू,रोशन, बजरंग साहू, धर्मेश धीवर,नारायण कहार,


राजेंद्र कश्यप, कमला कहार,जगदीश कहार, पवन थवाईत, दिनेश साहू,संजय पटेल, कृष्णा पटेल, खिलेश पटेल, गोपाल पटेल, भानु पटेल, प्रकाश पटेल, नंदू पटेल, परदेशी केंवट,सिंधु पटेल, डॉ. कुशल पटेल,गोपी साहू, धनेश पटेल,प्यारे केंवट, मसत धीवर,राजकुमार साहू, ननकी साहू, बरातू साहू, माधव कश्यप, सूरज भारद्वाज, किशन साहू, पृथवीकांत श्रीवास,रुस्तम साहू, शिवशंकर यादव सहित भारी संध्या में उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ