आसांसद डॉ.के.पी.यादव प्रदेश स्तरीय दिशा समिति की बैठक शामिल होंगेज
सोमवार, मार्च 06, 2023
शिवपुरी, मध्य प्रदेश की दिशा समिति की बैठक आगामी 7 मार्च को बल्लभ भवन में आहूत की गई है जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में प्रदेश स्तरीय दिशा समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर केंद्र द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं की समीक्षा करेंगे। जिसमें प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, अमृत सरोवर योजना आदि की प्रगति की समीक्षा करेंगे, उक्त बैठक में केंद्र की ओर से केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते एवं गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ.के.पी.यादव सम्मिलित होंगे व क्षेत्र के विकास से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत करेंगे।
0 टिप्पणियाँ