Music

BRACKING

Loading...

बजट को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया उत्साह, लगे नारे

बजट पेश होने के बाद भारी जश्न के साथ मिठाई बाटते हुए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष- बालेश्वर साहू 

बम्हनीडीह- सीएम भूपेश बघेल ने बजट सत्र में सोमवार को प्रश्नकाल के बाद दोपहर 12.30 बजे राज्य का बजट पेश किया है । बजट में कई प्रकार की घोषणाएं की है । जिसे जिले के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सराहना कर बेहतर बताया और कहा कि जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा से शहर के लोगों को फायदा मिलेगा । लंबे समय मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग पूरी हो रही है। 

       

फाइल फोटो-जिलाध्यक्ष बालेश्वर साहू 

इस पर विचार रखते हुए युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बालेश्वर साहू ने कहा कि राज्य सरकार का यह आखिरी बजट में अंतिम पंक्ति के कर्मियों को लाभ बम्हनीडीह के युवा बालेश्वर साहू ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस साल का आखरी बजट पेश किया गया । बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है । बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ , सहायिकाओं , मितानिनो , ग्राम पटेलो , कोटवारो सहित अन्य लोगों आने वाले दिनों में लाभ मिलेगा । इससे हर वर्ग के लोगों का विकास आने वाले समय में होगा ।


बजट को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया उत्साह, लगे नारे

 इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। मानदेय बढ़ाए जाने से खुश है सभी, हमारा नेता कैसा हो भूपेश बघेल जैसा हो... के लगे नारे बजट पेश होने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं के बीच खुशी की लहर, मानदेय बढ़ाए जाने से खुश है सभी। एक दूसरे को गुलाल लगाकर मनाया जश्न।इसके साथ ही हमारा नेता कैसा हो भूपेश बघेल जैसा हो... के नारे लगाए गए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ