स्कूल शिक्षा विभाग, एनसीईआरटी और एससीईआरटी द्वारा भोपाल में राज्य स्तरीय एक दिवसीय पोस्ट फाउण्डेशन लर्निंग स्टडी (FLS) कार्यशाला की गई। जिला समन्वयकों की कार्यशाला में स्टेट रिपोर्ट को विस्तार से समझने, बच्चों की लिटरेसी एवं न्यूमेरेसी परफार्मेंस को बेहतर बनाने के लिए जिले वार रोडमैप तैयार करने की प्लानिंग सहित अनेक विषय पर व्यापक परिचर्चा हुई।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के परिपेक्ष्य में सभी बच्चों को मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मक कौशल में दक्ष बनाने के लिए "निपुण भारत मिशन" में फाउंडेशन लर्निंग स्टडी कार्यशाला हुई।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता एनसीईआरटी के प्रो. सत्यभूषण और संचालक एससीईआरटी (राज्य शिक्षा केंद्र) श्री धनराजू एस, प्रो. मीना यादव, श्रीमती अलंकृता उपाध्याय, यूनिसेफ नई दिल्ली के शिक्षा विशेषज्ञ श्री गणेश निगम, मध्यप्रदेश यूनिसेफ के शिक्षा विशेषज्ञ श्री एफए जामी, एफएलएस स्टेट कॉर्डिनेटर डॉ. सुषमा वाजपेयी एवं डॉ. सुबोध सक्सेना सहित प्रदेश भर से आए जिला समन्वयक उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ