Music

BRACKING

Loading...

स्वच्छता के क्षेत्र में फिर से नम्बर-1 पर रहे मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री श्री चौहान



शिवपुरी - मुख्यमंत्री ने ली स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 की तैयारियों की बैठक 
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देश में स्वच्छता सर्वेक्षण फिर से प्रारंभ होगा। प्रदेश स्वच्छता में नम्बर-1 पर ही रहना चाहिए। प्रदेश ने स्वच्छता के क्षेत्र में नया रिकार्ड बनाया है। ऐसा ही कीर्तिमान फिर से कायम रखा जाये। स्वच्छता सर्वेक्षण की पूरी तैयारी कर ली जाये। मुख्यमंत्री श्री चौहान मंत्रालय में स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 की तैयारियों के संबंध में समस्त कमिश्नर एवं कलेक्टर्स से वर्चुअली चर्चा कर रहे थे। नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री श्री ओपीएस भदौरिया, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। एनआईसी शिवपुरी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी, जिले की   नगर पालिका एवं नगर परिषदों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्वच्छता प्रदेश के लिए अति आवश्यक है। कमिश्नर-कलेक्टर जनता को साथ लेकर शहरों की रैंकिंग सुधारने में जुट जायें। लोगों में स्वच्छता केलिए प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा हो। अपने शहर को सर्वश्रेष्ठ बनाने की कोशिश करें। शहरों को ओडीएफ बनाने के प्रयास हों। नगरीय निकायों को कचरा मुक्त कर स्टार रेटिंग दिलाने की कोशिश की जाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों में 24X7 सफाई की सुविधाएँ चाक-चौबंद रहें और कचरा प्रबंधन की व्यवस्थाएँ भी हों। स्थानीय जन-प्रतिनिधि और युवाओं को स्वच्छता के कार्य में जोड़ें।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्वच्छता के लिए 1 मई से जमीनी सर्वेक्षण प्रारंभ होगा। प्रदेश में 23 अप्रैल से स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जायेगा। शहरों में वर्ष भर स्वच्छता बनी रहे। इसके लिये स्वच्छता के लिए मेहनत से जुटें और नवाचार भी करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुन: सीएम जन-सेवा अभियान चलाया जाकर जनता की समस्याओं का तेजी से निराकरण किया जायेगा।

पर्यटक स्थल भदैयाकुण्ड पर आज चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान
एनजीटी के निर्देशों के पालन में कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी के नेतृत्व एवं उपस्थिति में शिवपुरी के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल भदैयाकुंड पर स्वच्छता अभियान 23 अप्रैल रविवार को प्रातः 7 बजे से संचालित किया जाएगा। 
जिला पुरातत्व एवं पर्यटन संस्कृति परिषद के नोडल अधिकारी ने बताया कि इस अभियान में जिले के समस्त सामाजिक संस्थाएं एवं क्लब के सदस्यगण, सीआरपीएफ कैंप शिवपुरी के जवान, नगर की सामाजिक संस्थाएं आदि के साथ नगर पालिका शिवपुरी का अमला भी उपस्थित रहेगा। भदैया कुंड पर साफ सफाई का कार्य श्रमदान के माध्यम से किया जाएगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ