Music

BRACKING

Loading...

नरवर में लाडली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन

लाडली लक्ष्मी समाज की मुख्य धुरी- श्रीमती पदमा माहेश्वरी



शिवपुरी,  
 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानुरूप संपूर्ण प्रदेश में 2 मई 2023 को लाडली लक्ष्मी उत्सव मनाया गया। लाडली लक्ष्मी उत्सव का राज्य स्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास भोपाल में आज मंगलवार को मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। जिसका वेबकास्ट प्रदेश के सभी जिलों, नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायत स्तर पर किया गया।
इसी क्रम में विकासखण्ड नरवर अंतर्गत लाडली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत नरवर के सभा कक्ष में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद नरवर की अध्यक्ष पदमा माहेश्वरी, पार्षद वार्ड 02 मनीषा धर्मेन्द्र कुशवाह के साथ अन्य जनप्रतिनिधि एवं लाडली लक्ष्मियां, उनके अभिभावकगण तथा विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के शुभारंभ पदमा माहेश्वरी द्वारा माता सरस्वती की वंदना कर एवं लाडली लक्ष्मी का कन्या पूजन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात उपस्थित माननीयों एवं जनप्रतिनिधियों का पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन बताया कि किस प्रकार लाडली लक्ष्मी योजना समाज की मुख्य धुरी एवं नवीन पीढ़ी के सर्वागीण विकास में मील का पत्थर साबित हो रही है। लाडली लक्ष्मी उत्सव में लाडली बालिका कु. नीशू नरवरिया, बालिका कु. मयूरी भारती व कु.रोहिणी बरार ने अपने उद्बोधन में मामा शिवराज सिंह चौहान  मुख्यमंत्री को लाडली लक्ष्मी योजना चालू करने के लिए आत्मीय धन्यवाद दिया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली लाडली लक्ष्मियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा लाडली फ्रेंडली पंचायतों को सम्मान प्रदान किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री निवास, भोपाल से मुख्यमंत्री के संबोधन को वेबकास्ट द्वारा जनप्रतिनिधियों, लाडली लक्ष्मियों एवं उनके अभिभावक तथा जन समुदाय के मध्य प्रसारित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ