शिवपुरी - प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिलने से जनपद पंचायत कोलारस के ग्राम पंचायत पडोरासडक निवासी नन्दलाल जाटव पुत्र रामप्रसाद जाटव एवं पूरे परिवार में खुशहाली है। ग्राम पंचायत में विद्युत कनैक्शन एवं प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से गैस कनैक्शन का लाभ भी प्रदाय किया गया है। साथ ही मनरेगा का लाभ भी मिल रहा है।
जनपद पंचायत कोलारस के ग्राम पंचायत पडोरासडक निवासी नन्दलाल जाटव पुत्र रामप्रसाद जाटव पहले कच्चे घर में निवास करते थे। उन्होंने बताया कि मैं एक मजदूर परिवार से होकर ग्राम में ही मनरेगा या ग्रामीणों के खेतों में कार्य कर अपने परिवार का भरण पोषण करता हूं। वर्ष 2021-22 में मेरे नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत आवास स्वीकृत हुआ। सबसे पहले मुझे अपना पक्का मकान बनाने के लिये पहली किस्त रूपये 25 हजार एवं द्वितीय किस्त राशि 40 हजार एवं तृतीय किस्त राशि 40 हजार रूपये एवं चतुर्थ किस्त राशि 15 हजार रूपये दी गई। कुल राशि 1 लाख 20 हजार रूपए मुझे मेरे बैंक खाते में प्राप्त हुए। प्रधानमंत्री आवास के लाभ से मेरे पूरे परिवार में खुशहाली है एवं पक्के मकान का सपना सच हुआ है।प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद।
0 टिप्पणियाँ