Music

BRACKING

Loading...

मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर 30 जून तक चलेगा महाजनसंपर्क अभियान

  लाडली बहना योजना के स्वीकृत पत्र बांटे, आधा सैकड़ा कांग्रेसियों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता




शिवपुरी। भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने आज विधानसभा पिछोर के ग्राम भौंती में विधानसभा स्तरीय प्रमुख कार्यकर्ताओंशक्ति केंद्रपंच परमेश्वरबूथ के त्रिदेव और प्रमुख कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने 9 वर्ष पूर्ण होने को लेकर आयोजित कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।

जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम जिले सहित शक्ति केंद्र व बूथों पर आयोजित होंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार गरीबशोषित एवं वंचितों के कल्याण हेतु समर्पित है। जहां देश का गौरव विश्व पटल पर लगातार बढ़ रहा हैवहीं सांस्कृतिक विरासत को प्राथमिकता के आधार पर प्रतिस्थापित होते हुए हम सब देख रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत पूरे देश में व्यापक जनसंपर्कलाभार्थी संपर्कसमाज के विभिन्न वर्गों से संपर्कवरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क जैसे जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगेजिनके माध्यम से मोदी सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया  जाएगा। बैठक में मनीष अग्रवाल विधानसभा संयोजक व जिला मंत्रीजिला उपाध्यक्ष प्रहलाद यादवप्रीतमसिंह लोधीमंडल अध्यक्ष कृष्ण बिहारी गुप्तालाखनसिंह राणाकौशल किशोर शर्मामहेंद्रसिंह गौरभानू जैनपुष्पेंद्र परिहारहनुमत लोधीअंकित कंथरियाशुभम गुप्ताशुभम शर्माधनीराम लोधीसुजान लोधी आदि भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने लाडली बहना योजना के स्वीकृति पत्र बांटे और बहनों को योजना के बारे में जानकारी दी।

 

कांग्रेसियों ने ली भाजपा की सदस्यता

जिलाध्यक्ष राजू बाथम के समक्ष आधा सैकड़ा कांग्रेसियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष बाथम ने सभी लोगों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया व भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। जो लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए उनमें बलवीर लोधी किसान कांग्रेस अध्यक्षपुष्पेंद्र विश्वकर्मा इमलियानीरज यादव भंवरहारअशोक लोधीराजा गुप्ताउमंग गुप्तापूरन लोधीहरि आदिवासीआशीष लोधीरामेश्वर लोधीगोपाल सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ