शिवपुरी, जिले में वेक्टर जनित बीमारियो के रोकथाम के लिए स्वास्थ विभाग द्वारा मलेरिया कार्यालय पर समस्त मैदानी कार्य कर्ताओं को प्रशिक्षण देने के लिए मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे जिले के सभी विकासखंड से मलेरिया सुपरवाइजर, मलेरिया टेक्निकल सुपरवाइजर, लैब टेक्नीशियन एवं फैमिली हेल्थ इंडिया एंबेड परियोजना जिला समन्वयक दीपक जौहरी उपस्थित हुए।
बैठक के दौरान जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.संजय रिशेश्वर द्वारा समस्त मैदानी कार्य कर्ताओं को अपने कार्य को लेकर सतत निगरानी के निर्देश दिए। निर्देशों का पालन नहीं करने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने को कहा। साथ ही मलेरिया के आगामी मौसम को देखते हुए अपनी कार्य योजना तैयार करें एवं अपने क्षेत्र में लार्वा सर्वे एवं विनिष्ट्रीकरण, आसपास साफ सफाई कहीं भी पानी एकत्रित न होंने दें क्योंकि ठहरे हुए पानी में ही मच्छर का लार्वा पैदा होता है। अगर ऐसे हों तो उनमें जला हुआ तेल या टेमोफोस डलवाए, हर सप्ताह पानी की टंकी व कूलर की साफ सफाई करे, कीटनाशक दवा का छिड़काव करवाए आदि निर्देश दिए गए एवं बताया कि एक जून से मलेरिया रोधी माह शुरू हो रहा है। इसके अंतर्गत वेक्टर जनित रोग डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, फाइलेरिया बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ विभाग एवं एंबेड परियोजना के मैदानी कार्य कर्ताओं द्वारा गांव-गांव जाकर जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ