शिवपुरी, म.प्र.राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी एम.बी.ओझा द्वारा जिले की महिला बहुउद्देशीय सहकारी संस्था मर्या.बैराड़ सहकारी संस्था मर्यादित के संचालक मण्डल के निर्वाचन हेतु सदस्यता सूची को अंतिम रूप देने के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किए गए है। साथ ही रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के विनिश्चय के विरूद्ध अपील प्राप्त करने एवं अपील का निर्धारित अवधि में निराकरण करने हेतु उपायुक्त, सहकारिता को अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया जाता है।
जारी कार्यक्रम के तहत प्रकाशित सदस्यता सूची पर आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि 17 जून, सदस्यता सूची पर प्राप्त आपत्तियों के निराकरण की तिथि एवं अंतिम सदस्यता सूची प्रकाशित करने की तिथि 18 जून, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के विनिश्चय के विरुद्ध अपीलीय अधिकारी के समक्ष अपील प्रस्तुत करने की तिथि 19, 20 एवं 21 जून, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के विनिश्चय के विरूद्ध अपील प्राप्त होने की स्थिति में अपील के निराकरण की अंतिम तिथि 28 जून एवं राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी को अंतिम सूची प्रस्तुत करने की तिथि 30 जून निर्धारित की गई है।
0 टिप्पणियाँ