राजपरिवार से बाबा चेतन प्रताप सिंह कांस थाली दान करते हुए
बिर्रा-छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना रायपुर द्वारा निकाली गई। जिसमें बूढ़ादेव यात्रा शनिवार सुबह 10 बजे बिर्रा नगर के दीवान मोहल्ला (राजमहल) पहुंची। जहां नागरिकों सहित राजपरिवार ने भव्य स्वागत कर व कांसा दान किया। कांसा दान कर पूजा अर्चना किया गया। इस अवसर पर राजमहल बिर्रा के बड़ेकुमार बाबा चेतन प्रताप सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा छत्तीसगढ़िया लोगों को जगाने उनके हक और अधिकार के बारे में बात बताने के लिए बूढ़ादेव यात्रा रायपुर से निकली है,
कांसादान बूढ़ादेव यात्रा में शामिल हुएजो फिर से रायपुर बूढ़ा तालाब पहुंचेगी। छत्तीसगढ़ के गांव, शहर से प्राप्त कांसा दान से विश्व की सबसे बड़ी बूढादेव की विशाल प्रतिमा बनाई जाएगी। बूढ़ादेव रथ को बिर्रा नगर सहित आस पास के गांवों में भ्रमण कराया गया। इस दौरान लोगों ने कांसादान के अंतर्गत अपने घरों में रखे पुराने थाली, लोटा व अन्य बर्तन भेंट किए। बूढ़ादेव यात्रा में विजय बहादुर,मोनू दादा, रितेश रमन सिंह,चेतन प्रताप सिंह, पियूष देव सिंह, राहुल बाबा, प्रतीक प्रताप सिंह, देव सिंह, नमन सिंह, विक्रम सिंह ठाकुर, सहित अनेक लोग शामिल हुए।


0 टिप्पणियाँ