Music

BRACKING

Loading...

भारत के लोगों का सामूहिक बल, सामूहिक शक्ति, हर चुनौती का हल निकाल देता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 102वां एपिसोड आयोजित

 


 
शिवपुरी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अत्यंत लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात महीने के आखिरी रविवार को आयोजित होता है, लेकिन इस बार अमेरिका दौरे के कारण यह कार्यक्रम 18 जून को आयोजित किया गया। मन की बात के कार्यक्रम के 102 वें एपिसोड को शिवपुरी के सभी बूथों पर सुना गया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने पोहरी मंडल बूथ क्रमांक—91 भटनावर में मंडल मंत्री पीएस गुप्ता के आवास पर मन की बात कार्यक्रम को सुना। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में आए चक्रवात बिपरजॉय का जिक्र करते हुए कहा कि बड़े से बड़ा लक्ष्य हो, कठिन-से-कठिन चुनौती हो, भारत के लोगों का सामूहिक बल, सामूहिक शक्ति, हर चुनौती का हल निकाल देता है। बिपरजॉय ने कच्छ में कितना कुछ तहस-नहस कर दिया, लेकिन, कच्छ के लोगों ने जिस हिम्मत और तैयारी के साथ इतने खतरनाक साइक्लोन का मुक़ाबला किया, वो भी उतना ही अभूतपूर्व है। मन की बात के 102वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इमरजेंसी को याद कर कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है। हम 25 जून को नहीं भूल सकते। जिस दिन आपातकाल लगाया गया था। यह भारत के इतिहास का एक काला काल था। लाखों लोगों ने अपनी पूरी ताकत से आपातकाल का विरोध किया। उस दौर में लोकतंत्र के समर्थकों पर इतना अत्याचार किया गया था कि आज भी मन कांप उठता है। आज जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हैं तो हमें ऐसे अपराधों को भी देखना चाहिए। यह युवा पीढ़ी को लोकतंत्र का अर्थ और महत्व सिखाएगा।

 विधानसभा स्तरीय वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक आयोजित : शेजवलकर ने कहा आपके प्रयासों से जीतेंगे आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव
 
मन की बात कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बैराड़ में ठाकुर बाबा मंदिर पर क्षेत्रीय सांसद विवेक शेजवलकर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित वरिष्ठ कार्यकर्ता टिफिन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि शेजवलकर ने वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2023-24 में विधानसभा और लोकसभा चुनाव है,आपकी मेहनत से ही हम 2019 का चुनाव जीते, विधानसभा उपचुनाव जीते,नगर परिषद बैराड़ और पोहरी का चुनाव जीते हैं आपकी मेहनत के कारण आज विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है हमें पूर्ण विश्वास है कि आगामी समय में होने वाले चुनावों में भी आप सभी के सहयोग और समर्पण से हम प्रचंड जीत दर्ज करेंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष भाजपा राजू बाथम ने कहा कि हमारा संगठन अनवरत काम कर रहा है संपर्क से समर्थन, लाभार्थी सम्मेलन, संयुक्त मोर्चा सम्मेलन और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की टिफिन बैठकें संपन्न हो रही है आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ता एकजुट हैं। राज्यमंत्री सुरेश रांठखेड़ा ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता संकल्प लें कमल के निशान के लिए एकजुट होकर प्रदेश और देश में कमल खिलाएं। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम संपर्क से समर्थन में सांसद शेजवलकर ने वीरेंद्र गुप्ता संचालक राइजिंग पव्लिक स्कूल एवं व्रजेश अग्रवाल से मुलाकात कर उनको  भाजपा सरकार द्वारा हो रहै विभिन्न कार्यक्रमों से अवगत कराया। इस बैठक में पोहरी विधायक एवं राज्यमंत्री सुरेश धाकड़, राज्यमंत्री दर्जा नरेंद्र बिरथरे, प्रहलाद भारती, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रद्युम्न पटेल, जिला महामंत्री सोनू बिरथरे, पृथ्वीराज जादौन, विधानसभा विस्तारक प्रतिपालसिंह लोधी, जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुदगल, रामकली चौधरी, जिला मंत्री मुकेश चौहान, अवतारसिंह, नरोत्तम रावत सभी मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ